धर्मेन्द्र गुप्ता,कुंदा/चतरा
चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के सरजामतु गांव में पति और पत्नी के बीच मामूली विवाद में पति गुड़रोगन भारती ने अपने पत्नी सुनीता देवी(40) को धारेदार हथियार से हत्या कर फरार है.घटना शनिवार देर रात की है.घटना की खबर सुन गांव में सनसनी फैल गया है.ग्रामीणों ने शनिवार को घटना की सूचना मुखिया अनिता देवी को दिया.मुखिया ने इसकी सूचना कुंदा पुलिस को दिया.जनाकरी मिलते ही थाना प्रभारी परमानंद मेहरा ने घटना स्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.परिजनों ने बताया पति-पत्नी दोनों जगरनाथपुर गांव से दिन भर मजदूरी कर शाम को घर लौटा था दोनों के बीच खाना बनाने के दौरान विवाद बढ़ा कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिया.ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया.थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद पति घर छोड़ कर फरार है.जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी किया जा रहा है.