चंदौली : सूरज का ताप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हीट वेब की वजह से पारा 40 के पार पहुंच गया है। इससे आमजन गर्मी से बेहाल हो गए हैं। शुक्रवार को भी चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रह और लोगों का राह चलना दुश्वार हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
सुबह सूरज की किरणों के धरती पर आते ही लोग गर्मी से परेशान हो जा रहे हैं। ज्यों ज्यों दिन चढ़ रहा है सूरज का ताप बढ़ता ही जा रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आग उगलती गर्मी से कस्बा बाजार में शीतल पेय की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 32 प्रतिशत तक रही। पश्चिम दिशा से 18 से 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा।