इटवा कोटा
भवानी शंकर राठौर की विशेष रिपोर्ट👆👆
चचेरे भाइयों ने आपसी रंजिश के कारण ढाबे पर सो रहे पिता पुत्र पर धारदार हथियार से हमला किया अधेड़ पिता की हुई मौत
कोटा के इटावा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में दूर के रिश्ते में चचेरे भाई के बेटों ने ढाबे पर सो रहे पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सिर पर चोट लगने से साहबलाल मीना (55) की मौत हो गई। जबकि हरिमोहन मीना (22) घायल हो गया। घटना देर रात कोटा रोड़ स्थित विनायका गांव के पास की है। पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया।
मृतक के बेटे घायल हरिमोहन ने बताया कि उसके रिश्तेदार राधेश्याम की जमीन व ढाबा उनके खेत के पास ही है। कुछ समय पहले तक राधेश्याम भी ढाबा चलाता था। उनका ढाबा बंद हो गया। हमारा ढाबा चालू था। देर रात लगभग साढ़े 9 बजे पिता साहब लाल के साथ ढाबे पर सो रहा था। उसी समय राधेश्याम के दो लड़के बुद्धिप्रकाश व दिनेश आए। उन्होंने धारदार हथियार से हमला शुरू कर दिया। मारपीट करके फरार हो गए। रात में ही घायल पिता को इटावा अस्पताल में भर्ती करवाया। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक करके मृत घोषित किया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
इटावा थाना सीआई रामविलास मीणा ने अनुसंधान के लिए सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप राठौर को भेजा
सब इंस्पेक्टर राम स्वरूप राठौर ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। दोनों के खेत आस पास है। खेत में मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान साहबलाल के सिर के पीछे, घुटनों व पेट मे चोट लगी। उसकी मौत हो गई। हरिमोहन के भी सिर में चोट लगी है। परिजनों ने शिकायत ढ़ी है। आरोपियों की तलाश जारी है।