चतरा में बिजयी जुलुस के दौरान मुखिया समर्थकों का उत्पात।

BREAKING CHANDAN R9.BHARAT CHATRA

Anchor:चतरा में बिजयी जुलुस के दौरान मुखिया समर्थकों का उत्पात। नारेबाजी करते हुए की हवाई फायरिंग। देवी मंडप की मूर्ति को भी विखंडित करने का लगा गंभीर आरोप। हंटरगंज प्रखंड के जोरी पंचायत के निर्वाचित मुखिया शमशाद मियां व समर्थकों पर लगा गंभीर आरोप। घटना के विरोध में सड़क पर उतरे जोरी के ग्रामीण। एनएच 99 चतरा-गया मुख्य मार्ग को किया जाम। घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम व एसडीपीओ अविनाश कुमार। दंगा विरोधी दस्ते को भी किया गया तैनात। सदर, जोरी और हंटरगंज के थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर कर रहे कैम्प। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर डटे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का किया जा रहा प्रयास। मुखिया समर्थकों का हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। आधी रात को निकाला गया था जुलुस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!