चलती ट्रेन से गिरे व्यक्ति को ईलाज कराकर उसके परिजनों को किया सुपुर्दः

अभिषेक श्रीवास्तव R9 भारत करनैलगंज पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल,ट्रेन से गिरे युवक का इलाज कराकर किया परिजनों के सुपुर्द थाना करनैलगंज पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल, चलती ट्रेन से गिरे व्यक्ति को ईलाज कराकर उसके परिजनों को किया सुपुर्दः

 

 


गोंडा। पुलीस अधिक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा समय-समय पर गोष्ठी कर पुलिस कर्मियो को मित्र पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने तथा आम जनमानस की समस्याओं को सुन तत्काल निस्तारण व जरुरतमंदो की हर संभव मदद किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते रहे है।
इन्ही दिशा निर्देशों के क्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने दिनांक 12.06.2022 को एक व्यक्ति के चलती ट्रेन से गिरने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुॅचकर पीड़ित अवनीश कुमार सिंह पुत्र अवधेश सिंह नि0 ग्राम व थाना सुगौली जनपद मोतीहारी बिहार को सी0एच0सी0 करनैलगंज में उपचार हेतु भर्ती कराया गया तथा जरिये दूरभाष पीड़ित के परिजनों को सूचित किया गया। पीड़ित के पिता अवधेश सिंह ने अपने पुत्र को सकुशल देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की तथा करनैलगंज पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस के इस कार्य की आम जनमानस में काफी सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!