चार वर्षीय बालिका की हत्या कर शव को छुपाया अलमारी में बदबू आने पर हुआ खुलासा…

पंकज राठौर
बारां न्यूज़

 

चार वर्षीय बालिका की हत्या कर शव को छुपाया अलमारी में बदबू आने पर हुआ खुलासा…

भंवरगढ़ थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव से शनिवार को मकान मालिक की सूचना पर लोहे की अलमारी से प्लास्टिक के कट्टे में रखी हुई एक बालिका की लाश बरामद की है एएसआई हुकम चंद नागर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जयराम बैरवा निवासी जैतपुरा थाना भंवरगढ़ ने सूचना दी कि मेरे घर के कमरे में रखी लोहे की अलमारी में से बदबू आ रही थी तो अलमारी को खोलकर देखा तो उसमें एक सफेद प्लास्टिक का कट्टा रखा था जिसमें से खून जैसा निकल रहा था और कट्टे में से बदबू आ रही हे उक्त सूचना वह स्वयं हेड कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह वह अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे , अलमारी में रखे कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें एक बच्ची नाम इशिका उम्र करीब 4 साल की लाश को एक चुन्नी में बांध रखा था जिसे पोस्टमाटर्म के लिए भंवरगढ़ अस्पताल लाए जिसका मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया , फरियादी जयराम ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की जिसमें फरियादी द्वारा बताया कि उक्त मृतका बालिका का नाम इशिका है, जो मेरे लड़के महावीर की दूसरी पत्नी(लिव इन रिलेशन शिप) रोशन बाई की लड़की हैं मेरे लड़के महावीर ओर उसकी दूसरी पत्नी रोशन बाई के द्वारा जयपुर में इशिका की हत्या करना बताया तथा लाश को खुर्दबुर्द करने व सबूत नष्ट करने के इरादे से गांव जैतपुरा लाना बताया, जिस पर थाना हाज़ा पर जीरो fir दर्ज कर सूचना संबंधित थाने (थाना मुहाना जयपुर आयुक्तालय ) पर दी गई l घटना सांगानेर रेलवे स्टेशन के पास की है, जहां पर मुलजिम महावीर ओर उसके साथ लव इन रिलेशन शिप में रहने वाली रोशन बाई द्वारा मृतका इशिका की गला दबाकर मारपीट कर हत्या की है, मृतका इशिका की मां 7 महीने से मुलजिम महावीर के साथ जयपुर में निवास कर रही थी, मृतका की मां की पहले शादी गांव घांस जिला टोंक में रविंदर बैरवा के साथ हुई थी जिससे उक्त मृतका इशिका का जन्म हुआ था वर्तमान में मृतका की मां महावीर के साथ सांगानेर में रह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!