चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने जरूरतमंद की आर्थिक सहायता की

चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने जरूरतमंद की आर्थिक सहायता की


आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलबीर सिंह ने ग्राम पंचायत का कठोह के अंतर्गत पढ़ने वाले गांव त्यार में सुषमा देवी पत्नी अशोक कुमार का घर जंगल में लगी आग से क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर विधायक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया तथा सुषमा देवी को अपनी तरफ से आर्थिक सहायता दी और सरकारी तौर पर मदद मुहैया करवाने के प्रशासन को निर्देश दिए। बता देगी सुषमा देवी पहले से ही शारीरिक तौर पर अपाहिज है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, कर्नल तरसेम ग्राम केंद्र प्रमुख, पूर्व प्रधान मास्टर जगदीश चन्द पूर्व वार्ड पंच रानो देवी, जयचंद, सोमनाथ स्थानीय निवासी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!