चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने सिद्ध चानो मंदिर चौआर में शीश निभाया।
चिंतपूर्णी 12जून( मनोज डोगरा)
आज ग्राम पंचायत चौआर के अंतर्गत गांव चुआर में पडने वाले प्रसिद्ध बाबा सिद्ध चानो मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर दंडवत प्रणाम कर शीश निभाया।

बता दें कि बाबा सिद्ध चानो चुआर का मंदिर काफी प्रसिद्ध है यहां पर लोग दूर-दूर से आकर मनते मांगते हैं। हर वर्ष
यहां पर स्थानीय लोगों द्वारा चुनी गई प्रबंधक कमेटी द्वारा गांव के लोगों के सहयोग से माता का रात्रि के समय जगराता और दिन में भंडारे का बड़े धूमधाम के साथ आयोजन किया जाता है।
इस वर्ष यह आयोजन कोरोना वैश्विक महामारी के कारण लगभग 2 साल के अंतराल के बाद सम्भव हो पाया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, ग्राम केंद्र प्रमुख बिजय सपेहिया, वूथ अध्यक्ष चमन लाल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्षा ब जिला परिषद सदस्या रजनी मनकोटिया, पुजारी अशोक कुमार, हरपाल सिंह, विनोद मनकोटिया, विजय कुमार, रोशन लाल, तथा बूथ पालक व सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।