चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने चौआर गांव में पहुंच कर खड्ड का पीने के पानी की समस्या को हल करने हेतु जायजा लिया

चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने चौआर गांव में पहुंच कर खड्ड का पीने के पानी की समस्या को हल करने हेतु जायजा लिया ।
चिंतपूर्णी 12 जून (मनोज डोगरा) आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलवीर सिंह ने चन्नी देवी से नीचे पढ़ने वाली खड्ड का चौआर गांव की पीने के पानी की समस्या को हल करने के लिए जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि इस खड्ड में 12 महीने पानी पर्याप्त मात्रा में रहता है, और यह चुआर गांव के लिए पीने की पानी की समस्या को हल करने का एक दम सही समाधान है।
तथा चुआर गांव और चन्नी देवी को जोड़ने वाले पुल की लाइफ पूरी होने पर पुनः निर्माण करने तथा पुल की ऊंचाई बढ़ाने बारे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।


विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि इन दोनों योजनाओं को भविष्य में अम्लीजामा पहनाने के लिए संबंधित विभाग के आला अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें इन दोनों विषयों पर विचार-विमर्श कर योजनाबद्ध तरीके से उसे धरातल पर उतारने का पूरा-पूरा प्रयास किया जाएगा ।
इस मौके पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, ग्राम केंद्र प्रमुख बिजय सपेहिया, वूथ अध्यक्ष चमन लाल शर्मा, तथा वूथ पालक व सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!