चिकित्सा सेवा कार्य में होलसेल व्यापार संघ का महत्वपूर्ण योगदान -राजेंद्र सिंह कविया

कोटा से भवानी शंकर राठौर की विशेष रिपोर्ट

चिकित्सा सेवा कार्य में होलसेल व्यापार संघ का महत्वपूर्ण योगदान -राजेंद्र सिंह कविया

 

गीता भवन में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर संपन्न

ईथास हॉस्पिटल, होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग एवं गीता भवन के तत्वधान में हुआ आयोजन
कोटा। गीता भवन में ईथास हॉस्पिटल, होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग एवं गीता भवन के तत्वधान में निशुल्क चिकित्सा परामर्श महाशिविर का आयोजन हुआ

चिकित्सा शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में यातायात निरीक्षक राजेंद्र सिंह कविया रहे

होलसेल व्यापार संघ हाड़ौती संभाग के अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने बताया कि ईथास हॉस्पिटल, होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग एवं गीता भवन के तत्वधान में निशुल्क चिकित्सा परामर्श महाशिविर में 250 मरीजों की निशुल्क जांच की एवं परामर्श दिया। शिविर में निशुल्क ब्लड शुगर बीपी मोटापा अस्थि घनत्व की जांच भी की गई कोरोना काल से ही होलसेल व्यापार महासंघ आरोपी संभाग वैक्सीनेशन कैंप एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर अधिकाधिक उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ जनहित एवं व्यापारिक हित के लिए आयोजित करता रहा है और करता रहेगा आगे भी इसमें पत्रकार बंधुओं का सम्मान भी हमने उनके कोरोनावायरस किए गए कार्यों के लिए किया है

ईथॉस हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ. के. के. कटियाल ने बताया कि हॉस्पिटल के चिकित्सक प्रति सप्ताह रविवार को कोटा शहर संभाग भर में विभिन्न स्थानों पर अनिवार्य रूप से निशुल्क सेवाएं देते रहेंगे।

हाडोती होलसेल व्यापार महासंघ के तत्वाधान में आयोजित महाशिविर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श सेवा प्रदाता में डॉ.के. के. कटियाल सीनियर फिजिशियन (मेडिकल डायरेक्टर-ईथॉस हॉस्पिटल, कोटा )द्वारा डायबिटीज, उच्च- निम्न रक्तचाप, हृदय संबंधी रोग, थायराईड, चलने पर घबराहट होना, आदि सम्बंधित रोगियों को उपचार एवं परामर्श प्रदान किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!