चुनाव की तैयारी को लेकर डीएम और एसपी भोजपुर ने विभिन्न डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर जिले के विभिन्न डिस्पैच सेंटर और स्ट्रांग रूम की तैयारी की लगातार समीक्षा जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भोजपुर के द्वारा की जा रही है इसी के क्रम में आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र की डिस्पैच सेंटर स्ट्रांग रूम आदि सुविधाओं की समीक्षा तथा निरीक्षण किया गया इससे संबंधित मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को पूरी तरीके से तैयार रहने के निर्देश दिए गए तथा समय-समय पर होने वाले प्रशिक्षण को अच्छे से करने के लिए भी निर्देशित किया गया।