बलिया न्यूज
चुनाव मे पुलिस चुस्त-दुरुस्त
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्ट प्रभुनाथ सिंह पत्रकार आर 9 भारत बलिया
बैरिया बलिया। आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन खासा सक्रिय है। मंगलवार की देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी बैरिया पहुँचकर क्षेत्राधिकारी उस्मान,कोतवाल धर्मवीर सिंह, चौकी प्रभारी अतुल मिश्र व काफी संख्या में पुलिस बल के साथ बैरिया तहसील मोड़ से बैरिया बाजार होते हुये बीबीटोला पुल तक फ्लैग मार्च किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च के उपरांत पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि यह फ्लैग मार्च नगर पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता जनपद में निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराना है। श्री त्रिपाठी ने मीडिया के माध्यम से नगर पंचायत की जनता को आश्वस्त किया कि भयमुक्त होकर चुनाव में अपना मतदान जरूर करे। किसी के भी प्रलोभन में न आये। मतदान में गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर उनकी जन्मकुंडली बनाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे लोग या तो जेल में होंगे या प्रदेश से बाहर होंगे।