Report ~ वाजिद हुसैन
चोरी गये सामान की बरामदगी व वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक उतरौला संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में आज सोमवार को थाना कोतवाली उतरौला के उपनिरीक्षक मनीष कुमार मिश्र मय टीम के द्वारा थाना कोत0 उतरौला जनपद बलरामपुर में पंजीकृत क्रमशः मु0अ0सं0 051/2023 धारा 380/411 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 52/23 धारा 379/411 व मु0अ0सं0 29/2023 धारा 380/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त काकू उर्फ सद्दाम पुत्र अब्दुल हक निवासी मोहल्ला गाँधीनगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को फक्कड़ दास चौराहा से गिरफ्तार किया गया। एवं विधिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त का विवरण
1. काकू उर्फ सद्दाम पुत्र अब्दुल हक निवासी मोहल्ला गाँधीनगर थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर ।
बरामदगी सामान का विवरण
1. एक बैग में 09 अदद कपड़े ।
2. एक अदद मेकअप किट ।
3. एक अदद दान पात्र ।
4. एक अदद सोलर बड़ी बैटरी ।
5. शेष चोरी गये सामानो का बेचे गये पैसे कुल रु0 31,500 /- ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 श्री उ0नि0 मनीष कुमार ।
2. का0 लक्की यादव ।
3. का0 प्रशान्त शर्मा ।
4. का0 अजय द्वितीय ।
5. का0 अरविन्द यादव ।