चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा ने झोराघाट में आयोजित किया भव्य होली मिलन समारोह

कोरबा//छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम कोरबा जिले के छुरी स्थित झोराघाट में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों के श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण शामिल हुए।
समारोह के दौरान सभी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने रंगों के इस पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया और आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा दिया।
इस आयोजन का उद्देश्य न केवल रंगों के त्योहार का आनंद लेना था, बल्कि पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, एकता और सौहार्द्र को और मजबूत करना भी था। होली के रंगों में सराबोर सभी सदस्यों ने मिलकर पारंपरिक अंदाज में रंग गुलाल के साथ होली खेली।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सहयोग और सद्भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों ने सराहना व्यक्त की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।