छात्रसंघ अध्यक्ष ने महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

राजकीय पीजी महाविद्यालय राजाखेड़ा में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ अध्यक्ष सपना ठाकुर के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राचार्य मानसिंह मीणा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया की महाविद्यालय का नवीन शैक्षणिक सत्र 2023 24 प्रारंभ होने वाला है लेकिन अभी तक महाविद्यालय मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित है छात्रों की प्रमुख मांगों के अनुसार महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है वही महाविद्यालय में नियमित विषय व्याख्याताओं का अभाव है जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में है तथा महाविद्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से खड़ी झाड़ियों की कटाई एवं साफ सफाई पर महाविद्यालय प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि महाविद्यालय में गत वार्षिक उत्सव के दौरान स्थानीय विधायक महोदय द्वारा कॉलेज लाइब्रेरी के लिए 8लाख एवं कंप्यूटर शिक्षा के लिए 1लाख एवं फ्री वाईफाई की जो घोषणा की गई थी उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए जिससे उसका वास्तविक लाभ छात्रों को हो जिससे उनका अध्ययन बाधारहित एवं सुगम हो वही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है की मांगों के पूरा ना होने की स्थिति में समस्त छात्र-छात्रा विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसकी पूर्णतः जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर, खुशबू,तनु, शिवा शर्मा,ललित,गोविंद, शिखा आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।रिपोर्ट राघवेंद्र सिंह के साथ सहयोगी कुश राठौर राजाखेड़ा।