छोटी सी उम्र मे होनहार बेटी का बड़ा कमाल

कहते हैं कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और किसमें कितनी प्रतिभा है यह उम्र नहीं बल्कि उसके द्वारा किए गए काम तय करते हैं।आज हम आपको एक ऐसी ही छात्रा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने महज 13 साल की छोटी सी उम्र में ऐसा कमाल किया जो हर कर किसी के बस की बात नहीं। सीतापुर के ग्राम तिहार मे रहने वाले बेसिक स्कूल के शिक्षक संतोष कुमार मिश्रा और संगीता मिश्रा की होनहार बेटी अपर्णा मिश्रा ने दो किताबें लिख कर सभी को अचंभित कर दिया।शहर के सेक्रेड हार्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा अपर्णा मिश्रा ने दो किताबें लिखी हैं जो प्रकाशित भी हो चुकी हैं ।अपर्णा ने विजन एंड प्वाइंट ऑफ व्यू और ए डेसर्टेड मैंशन नाम से किताबे लिखीं जिन्हें हरियाणा के ब्री बुक्स पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है और पाठक इन्हें ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं।विजन एंड प्वाइंट ऑफ व्यू नकारात्मक सोच पर आधारित है जिसमें यह दर्शाया गया है कि कैसे बच्चे नकारात्मक सोच के कारण भविष्य में आगे नहीं बढ़ पाते और संदेश दिया गया है कि नकारात्मकता को छोड़ सकारात्मकता की ओर बढ़ना चाहिए जबकि ए डेसर्टेड मैंशन बच्चों के लिए एक हॉरर कहानी पर आधारित हैं ।अपर्णा के पिता संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें भी लिखने का शौक है और उन्होंने अपनी डायरी पर कई टॉपिक लिखे हैं उसे पढ़कर उनकी बेटी को प्रेरणा मिली और महज 13 वर्ष की उम्र में दो किताबें लिखकर कमाल कर दिया ।आपको बता दें कि अपर्णा मिश्रा भविष्य में आईएएस अफसर बनना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!