जंगल से नाबालिक युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

गढ़वा से राम मनोज मिश्रा की रिपोर्ट


धुरकी थाना क्षेत्र के गनियारी कला और फाटपानी के कोमना घुटरा से 16 वर्षीय युवती का शव संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने बरामद किया। धुरकी थाना क्षेत्र के गनियारी कला उर्फ फाटपानी के कुमना पहाड़ी के कारी घुटरा में बुधवार की सुबह जब लकड़ी लेने गांव की महिलाएं एवं बच्चे जब जंगल गए तो एक युवती का शव होने की सूचना अपने गांव में दिए उसके पश्चात गांव के लोगों ने धुरकी पुलिस को सूचना दी । धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच पंचनामा कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु गढ़वा भेज दिया । शव देखने से यह प्रतीत होता है कि किसी ने गला घोट कर मारा है घटना स्थल पर उपस्थित लोग दुष्कर्म कर गला घोट कर मारने की संभावना जता रहे हैं। इस संबंध में मृतक के पिता जीतू कोरबा ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है की घटना कब और कैसे हुई ? मेरी बेटी रितु कुमारी शाम से ही लापता थी। मेरा पुलिस प्रशासन से आग्रह है कि जो ऐसा किया उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले और मुझे नयाय चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!