जनजातीय गौरव महोत्सव में कोरबा जिले की ‘‘जय ठाकुर देव महिला करमा पार्टी’’ ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

जनजातीय गौरव महोत्सव में कोरबा जिले की ‘‘जय ठाकुर देव महिला करमा पार्टी’’ ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

* राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

कोरबा//बलिदानी वीर नारायण सिंह एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय लोक कला महोत्सव में कोरबा जिले की पारंपरिक करमा कला ने एक बार फिर राज्य स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। अंबिकापुर के कॉलेज मैदान में आयोजित करमा नृत्य प्रतियोगिता में जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम घोटमार की ‘‘जय ठाकुर देव महिला करमा पार्टी’’ ने शानदार प्रस्तुति देते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम को तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपए प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंच पर पहुंचकर ग्राम घोटमार की महिला करमा टीम को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा की देश की स्वतंत्रता से लेकर वर्तमान विकास यात्रा तक जनजातीय समाज का योगदान अनुपम रहा है। संस्कृति, परंपरा और विरासत जनजाति समाज की असली पहचान हैं, जिनका संरक्षण हम सभी का दायित्व है। इस गरिमामय आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत देवगुड़ी में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की गई।
* ग्राम घोटमार के करमा टीम की उपलब्धियाँ
कोरकोमा स्तरीय करमा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान, राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। टीम की सफलता पर ग्राम घोटमार, जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर, जनपद स्तरीय पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना करी। अंबिकापुर में टीम की अगवानी रोपण अधिकारी शेर सिंह डडसेना द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!