जनपद पंचायत करतला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया कई प्राथमिक शाला भवनों का भूमि पूजन

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
जनपद पंचायत करतला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया कई प्राथमिक शाला भवनों का भूमि पूजन

 


करतला//करतला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत, दमखाचा,चिचोली, ठिठोली, खरहरपुरा, कचोरा मैं जनपद पंचायत करतला के अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कँवर के मुख्य अतिथि एवं जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज कुमार झा के अध्यक्षता एवं सभापति लक्ष्मी कंवर एवं जनपद सदस्य कृष्णा कंवर विशिष्ट आतिथ्य में प्राथमिक शाला भवनों का भूमि पूजन किया गया, यह भवन जिला खनिज न्यास से स्वीकृत नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम के सरपंच, उपसरपंच-पंच एवं स्कूल के प्रधान पाठक, एवं ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे मनोज झा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा जर्जर भवन में ना पड़े एवं बच्चे जो है सर्व सुविधा युक्त भवन में अच्छे से पढ़ाई करें, तथा उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि हम विद्यालय में आने वाले समय में वृक्षारोपण करेंगे कार्यक्रम का आभार विश्राम सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!