जनपद पंचायत करतला के मनरेगा अधिकारी योगेश चंद्रा के द्वारा मनमानी

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

जनपद पंचायत करतला के मनरेगा अधिकारी योगेश चंद्रा के द्वारा मनमानी

 

करतला//जनपद पंचायत करतला के मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी श्री योगेश चंद्रा के द्वारा मनमानी तरीके से कार्य करने के संबंध में शिकायतकर्ता नंदकिशोर साहू जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत देवलापाठ एवं कांग्रेस कार्यकर्ता रामपुर विधानसभा के द्वारा श्री योगेश चंद्रा कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत करतला के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर कमीशन खोरी करके अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है जिससे करतला ब्लॉक के समस्त जनप्रतिनिधि ( सरपंच जनपद सदस्य जनपद अध्यक्ष विधायक रामपुर कांग्रेस कमेटी एवं समस्त कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी )के द्वारा घिराव चक्का जाम के संबंध में कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया गया है ,श्री योगेश चंद्रा कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग का गलत तरीके से कार्य किया जा रहा है उक्त अधिकारी के द्वारा मनरेगा सामग्री राशि का भुगतान बिना कमीशन के नहीं किया जाता जाता है जिस पंचायत से मनरेगा सामग्री भुगतान के लिए कमीशन राशि मिलता है केवल वैसे ही पंचायत का भुगतान किया जा रहा है जहां से कमीशन राशि नहीं मिल रहा है उन ग्राम पंचायत का भुगतान पिछले 1 वर्ष से लंबित है। भुगतान के लिए समस्त जनप्रतिनिधि सरपंच, पंच, जनपद सदस्य, अध्यक्ष, विधायक महोदय रामपुर आदि के द्वारा जिला प्रशासन कोरबा को 10 बार पत्राचार किया गया है, लेकिन आज तक किसी पत्राचार पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है आवेदकों के पास सभी पात्र की रिसीविंग उपलब्ध है नहीं अभी तक उन लोगों का भुगतान किया गया नहीं किया गया है लंबित है जिसके कारण करतला ब्लॉक के समस्त जनप्रतिनिधि बहुत अधिक मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं अधिकारियों एवं कार्यालय के चक्कर काट काट कर पूरा परेशान हो गए हैं शासन से चार से पांच बार मनरेगा सामग्री निर्माण भुगतान के लिए आवंटन राशि प्राप्त हुआ है लेकिन अभी तक संबंधित अधिकारी के द्वारा भुगतान नहीं किया गया है जो की साफ कमिश्निंग को प्रदर्शित करता है इसके साथ इसमें जिला के अधिकारी भी मिले हुए हैं ऐसा प्रतीत होता है इसलिए अभी तक इतने सारे आवेदन पत्रों पर किसी भी पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है केवल जांच समिति बनाकर छोड़ दिया गया है अभी तक कोई जांच भी नहीं किया गया है,समस्त जनप्रतिनिधियों का मांग है कि मनरेगा सामग्री भुगतान की समस्या का निराकरण आतिश शीघ्र करते हुए लंबित सामग्री भुगतान को दीपावली से पहले भुगतान करने की मांग की गई है यदि एक सप्ताह के अंदर भुगतान नहीं होता है तो करतला ब्लॉक के समस्त जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा करतला जनपद का घेराव किया जाएगा। जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन एवं जिला प्रशासन कोरबा की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!