जनसुनवाई के दौरान लोगों ने उपखंड अधिकारी को सुनाई अपनी समस्याएं

बसेड़ी।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने उपखंड अधिकारी को सुनाई अपनी समस्याएं

 

बसेड़ी में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन पंचायत समिति के वीसी हाल में किया गया। इस दौरान एसडीएम सुधारानी मीणा ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर निस्तारण करने की लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान नगर‌पालिका बसेड़ी के वार्ड नं 20 कृष्णा कालोनी के लोगों ने बताया कि परिष्कार स्कूल से गौरव पथ तक रास्ते में पानी भरा रहता है जिसमें नाली निर्माण व सीसी खरंजा को लेकर कॉलोनीवासी जन‌सुनवाई में भी तीन बार उपखंड अधिकारी सुधारानी मीणा को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। रामसेवक शर्मा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा उन्हें झूठे आश्वासन दिए जाते हैं कि आपकी कॉलोनी की समस्या का समाधान करा दि‌या जायेगा। लोगों ने बताया की मानसून आने वाला है इसके बाद यह समस्या और विकराल हो जायेगी।
इसी तरह गौरव पथ गोस्वामी कॉलोनी के पास कोली बस्ती के लोग भी लम्बे समय से परेशान है क्योंकि घरों से निकलने वाला पानी कच्चे रास्ते पर भरा रहता है क्योंकि गौर‌व पथ की सभी नालिया टूटी हुई है जिसकी वजह से पानी उल्टा बस्ती में ही भरा हुआ है।महेंद्र कोली ने बताया कि कॉलोनी के वासिंदो ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई है लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें झूठा आश्वासन देकर समस्या को टाल दिया जाता है जिसकी वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है।
जनसुनवाई के दौरान शिकायत देने वालों में रामसेवक शर्मा, महेंद्र कोली, बंटी, महेश, मंगलसिंह शाक्य, पप्पूकोली, जगदीश, अमरसिंह, संजय शाक्य,मोहरसिह, राजू कोली, राजाराम शाक्य, रामबाबू और राकेश सहित कई परिवादी मौजूद रहे।

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!