भरतपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम ने विद्युत चोरी में लिप्त गांव मलाह, अघापुर, ऊंचा नगला, दारापुर, मईगूजर में 51 लोगों को चोरी करते हुए पाया गया एवं सतर्कता कार्यावाही करते हुये 20 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। अधीक्षण अभियंता रामहेत मीणा ने बताया कि डिस्कॉम द्वारा भारी पुलिस जाब्ता के साथ तड़के इन गांवों में दबिश दी गई, विभाग की लगभग 16 गाड़ियों में अधिकारियो ने कार्यवाही को अंजाम दिया। उच्च अधिकारीयों के निर्देशों की पालना में ऐसे गांव को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है जहाँ पर अधिक विद्युत छीजत है। उन्होंने बताया कि लोगो ने टीमों को देखकर खुद ही अनाधिकृत जम्पर उतारने लगे। निगम कर्मचारियों द्वारा भारी मात्रा में अवैध केबल जब्त की गई और बिजली चोरों पर कार्यवाही की गई।
रिपोर्टर ललित कुमार शर्मा नूरपुर नदबई