जल जीवन मिशन का ठेकेदारों में बनाया मजाक ठेकेदारों की चल रही है मनमानी
ठेकेदारों और अधिकारी की मिलीभगत
नहीं लगे हैं सूचना पटल

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से पानी पहुँचाने के उद्देश्य से जारी जल जीवन मिशन में ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन पानी टंकी एवं पाइपलाइन विस्तार सहित घरों में बनाये जा रहे फाउंडेशन में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि अधिकारी सिर्फ इस योजना को खानापूर्ति करने में लगे हुए हैं। साथ ही गुणवत्ता की बात करे तो पानी टँकी निर्माण में भरपूर पानी की तराई नही होने से कई जगह के पानी टँकी लोकार्पण से पहले ही दरार पड़ने लगा है जिसको लिपापोती करने के लिए अधिकारी व ठेकेदार साठगांठ करने में लगे हुए है
नही लगाए हैं सूचना पटल
अधिकतर ग्राम पंचायतों में चल रहे पानी टंकी निर्माण से सम्बंधित जानकारी छिपाने के उद्देश्य से सूचना पटल भी नही लगाया गया है जिससे ग्रामीणों का कहना है कि
ठेकेदार को सम्बंधित विभाग द्वारा संरक्षण मिल रहा है जिसके कारण सूचना पटल नही बना रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों की नही सुनते ठेकेदार – ग्राम पंचायतों में चल रहे पानी टँकी निर्माण में पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा ठेकेदारों के कार्य की शिकायत अधिकारी से करने पर कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण ठेकेदारों के हौसले बुलंद हो गए हैं। निरीक्षण नही करते अधिकारी – जल जीवन मिशन के तहत बनाये जा रहे पानी टँकी एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों का बड़े स्तर के अधिकारी निरीक्षण नहीं करने से ठेकेदारों के द्वारा चवन्नी छाप काम करके ग्रामीण विकास के पैसे को बंदरबाट करने में लगे हुए हैं यदि बड़े स्तर के अधिकारियों द्वारा निर्माणाधीन पानी टंकी का निरीक्षण किया जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है।