जाट समाज के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त संभागीय आयुक्त को सोंपा ज्ञापन
ऑपरेशन गंगाजल से बौखलाकर जाट समाज पर अत्याचार करने का सरकार पर लगाया आरोप

भरतपुर। आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार के नेतृत्व में जाट समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ऑपरेशन गंगाजल की सफलता को देखते हुए बीजेपी बौखला गई है और जाट समाज पर अत्याचार कर रही है। गुरूवार को जाट समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त संभागीय आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा है। आरक्षण संघर्ष संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने बताया कि, भरतपुर धौलपुर के जाट समाज के मुद्दे को लेकर ऑपरेशन गंगाजल चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन से बीजेपी पार्टी बौखला गई है। जिससे जाट समाज के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। 8 अप्रैल को आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की गई। घटना को 3 दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। दूसरी तरफ आरक्षण संघर्ष समिति के सह संयोजक सुभाष मदेरणा जो चार बार सरपंच रह चुके हैं। उनका जयपुर के सांगानेर इलाके में कोई प्लॉट का विवाद था। सुभाष मदेरणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर आतंकवादी जैसी धाराएं लगा दी गईं। पुलिस ने दूसरे पक्ष को गिरफ्तार नहीं किया। सुभाष मदेरणा को गिरफ्तार कर पुलिस ने अर्धनग्न कर बाजार में 2 किलोमीटर तक घुमाया। इससे जाट समाज में बहुत आक्रोश है। इसलिए 13 अप्रैल को पैंगोर गांव की चामड़ माता के मंदिर पर जाट समाज ने एक पंचायत आयोजित की है। इस व्यवहार का बीजेपी को वोट की चोट से जवाब दिया जायेगा। पूरे देश के जाट समाज से अपील की जा रही है कि, बीजेपी को वोट की चोट से जवाब दिया जाए।।
भरतपुर से हेमंत दुबे