भरतपुर 12 अगस्त
जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर। जिले की गढीबाजना थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हीरालाल उ०नि० ने बताया कि दिनांक 25 जून 2024 को कल्ले का नगला निवासी तेजभान पुत्र बत्तू ने नामजद लोगों के खिलाफ उसके साथ गाली-गिलौच कर लाठी-डण्डों से मारपीट कर जानलेवा हमला कर देने का मामला थाना गढीबाजना में दर्ज कराया था। उक्त मामले में सोमवार को कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस द्वारा नामजद आरोपी हंसा पुत्र अमरचन्द उम्र 37 साल व हेमराज उर्फ धांसू पुत्र अमरचन्द उम्र 31 साल जातियान गुर्जर निवासियान पूँठपुरा थाना गढीबाजना को गिरफ्तार किया गया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे