जिला उपाध्यक्ष संतोष कु. चौबे ने प्रेसकॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी.

न्याय योद्धा है आदरणीय राहुल गांधी:-संतोष चौबे

जिला उपाध्यक्ष संतोष कु. चौबे ने प्रेसकॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी.

जिला उपाध्यक्ष संतोष कु. चौबे ने प्रेसकॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा की
न्याय योद्धा आदरणीय राहुल गांधी जी का न्याय यात्रा बुधवार के दिन समय तीन बजे से विश्रामपुर( पलामू )की पावन धरती पर होने जा रहा है,जो की रेहला थाना के पास उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा और वहां से बी मोड पर आमसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पड़वा मोड़ होते हुए नावा बाजार में आम सभा के पश्चात नावा में रात्रि विश्राम करेंगे.राहुल गांधी के आगमन को लेकर विश्रामपुर, पांडू ऊंटारी रोड और नावा के प्रखंड अध्यक्ष अपने कमेटी के साथ दिन रात लगे हुए हैं पलामू की सीमा कोयल नदी से लेकर नावा तक तोरण द्वार झंडा बैनर लगाने में लगे हुए हैं आदरणीय राहुल गांधी जी के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष ईमानदारी पूर्वक एवं कर्मठता से गांव-गांव प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं विश्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला के नेतृत्व में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं कमिटी के पदाधिकारी कार्यरत हैं राहुल गांधी जी के कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला अध्यक्ष जैशरंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक जी का पूर्ण सहयोग एवं दिशा निर्देश मिल रहा है।पलामू जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी राहुल जी के कार्यक्रम को सफल ,ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहें हैं. विश्वास है कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं मिल का पत्थर साबित होगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से भूमिका निभाने वाले ऊंटरी प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह पांडू प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला नावा प्रखंड अध्यक्ष मीर खुर्शीद आलम बिश्रामपुर प्रखंड के उपाध्यक्ष आलोक चौबे कोषाध्यक्ष शैलेंद्र चौबे सचिन संजीत चौबे(टाइगर) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इरशाद अहमद जिला सचिव नियाजउद्दीन अंसारी इलियास संसारी कमाख्या राम,गोपाल चौधरी,शिवनाथ राम,चुटारी राम, भारत यादव, विनोद दीक्षित, रविंद्र दीक्षित,अखिलेश राम, विपिन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!