जिला कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस एवम संविधान को बचाने दिलाई शपथ

REPORT BY- महेंद्र अग्रवाल

रायगढ़ – आज जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला एवं महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू जी के द्वारा सविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं संविधान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले नेताओं के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात सभी कांग्रेस के नेताओं द्वारा संविधान के निर्माताओं के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया
एवम वरिष्ठ कांग्रेस असरफ खान जी द्वारा सभी कांग्रेसियों को संविधान को बचाने के लिए शपथ दिलाई गई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने जिले वासियों को 26 नवंबर संविधान दिवस के बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवम अपने उद्धबोधन में अनिल शुक्ला ने कहा 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विजेता बने भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं के सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को सविधान में समाहित कर सशक्त राष्ट्र निर्माण के सपने को बखूबी पूरा किया अनिल शुक्ला ने आगे कहा 29 अगस्त 1947 को भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की स्थापना हुई जिसमें अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की नियुक्ति हुई जवाहरलाल नेहरू जी, डॉ राजेंद्र प्रसाद जी, सरदार वल्लभभाई पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आजाद, आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों में ही हस्तलिखित और कॉलीक्राफ्ट थी इसमें किसी भी तरह की टाइपिंग या प्रिंट का प्रयोग नहीं किया गया जिस दिन भारत का संविधान तैयार किया जा रहा था उस दिन बारिश हो रही थी भारत की संस्कृति में इसे शुभ संकेत माना जाता है सविधान सभा के 2 84 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए बारिश से लागू कर दिया गया यह विश्व का सबसे बड़ा संविधान था अंत में उन्होंने सभी से संविधान की रक्षा करने के लिए निवेदन किया
आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से
जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय,बिज्जू ठाकुर,विकास बोहिदार,वसीम खान,अनुराग गुप्ता,गणेश घोरे,राजू बोहिदार,शेख ताजीम,संतोष चौहान,फहद अली,वीरू गुप्ता,सैय्यद इम्तियाज़, श्रेयांश शर्मा, अरुणा चौहान,वीनू बेगम,सत्यवती पटेल,यशोदा कश्यप,गोरेलाल बरेठ,मनोज भटोलिया,उर्मिला लकड़ा,गीता नायक,घासीदास महंत, आदि कांग्रेसी उपास्तिथ थे

उक्तशाय की जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी वसीम खान ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!