R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार से
लातेहार……………
जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में डिस्टिक्ट मॉनिटरिंग कमिटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन की बैठक हुई संपन्न। दिव्यांग मतदाताओं कि मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…………
लातेहार ….आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 में दिव्यांग मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित कराने को लेकर DMCAE की बैठक आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी से उपयुक्त श्री हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।बैठक में निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार विमर्श करते हुए रूपरेखा बनाई गई।……
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी का उपायुक्त ने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए किए गए
व्यवस्था ,मतदाता जागरूकता अभियान की समीक्षा करते हुए चुनाव प्रक्रिया को मतदाताओं के अनुकूल बनाने की बात कही। मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के सुविधाजनक मतदान हेतु व्हीलचेयर ,रैंप एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था, करने का निर्देश दिया गया। आगे उन्होंने कहा कि आयोग का चुनावी प्रक्रिया में दिव्यांगजनों की मजबूत सहभागिता व सबके लिए सुलभ चुनाव बनाने पर विशेष जोर है उन्होंने मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर, रैंप, बिजली ,पानी, शौचालय आदि की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं अन्य कर्मी दिव्यांग मतदाताओं की जरूरत को लेकर संवेदनशील रहे ।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिले में कोई भी मतदाता मतदान प्रक्रिया से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
कमेटी के सदस्य पात्र दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान करके उनका नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने और उनकी जानकारी रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया में निगरानी व आंकलन की व्यवस्था करेंगे उनके लिए मतदान को सुविधाजनक बनाने के लिए मतदान केंद्र पर उचित व्यवस्था कराएंगे।
स्वीप गतिविधियों के तहत लोगों में विस्तृत रूप से जागरूकता लाई जाएगी।
बैठक में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ,सह अनुमंडल मंडल पदाधिकारी , लातेहार श्री मोहम्मद परवेज, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला शिक्षा अधीक्षक ,अन्य संबंधित उपस्थित थे, लातेहार..…………