जिला पुलिस व प्रशासन ने जांची थर्मल पॉवर प्लांट की सुरक्षा मुस्तैदी, चुस्त दिखा प्रशासन एवं पुलिस।

जिला पुलिस व प्रशासन ने जांची थर्मल पॉवर प्लांट की सुरक्षा मुस्तैदी, चुस्त दिखा प्रशासन एवं पुलिस।

थर्मल पॉवर प्लांट धौलपुर में बाॅयलर फटने की घटना के सम्बन्ध में की माॅक ड्रील।

आज धौलपुर थर्मल पॉवर प्लांट में बाॅयलर फटने की सूचना पर थर्मल प्रशासन एवं पुलिस व जिला प्रशासन ने तुरन्त हरकत में आकर बचाव एवं स्थिति पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस, प्रशासन व थर्मल पॉवर प्लांट के मुस्तैदी से स्थिति पर नियंत्रण एवं बाद में माॅक ड्रील की सूचना पर सभी ने राहत की सांस ली।

आंतरिक सुरक्षा के पूर्वाभ्यास को लेकर आज थर्मल पॉवर प्लांट में इमरजेंसी रेस्पोन्स ड्रील किया गया। दोपहर 03:01 मिनट पर सबसे पहले में बाॅयलर फटने की सूचना पर थर्मल पॉवर प्लांट प्रशासन की फायर ब्रिगेड एवं एम्बूलेंस के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची एवं तुरन्त बचाव एवं नियंत्रण की कार्रवाई शुरू की।
जिला कलेक्टर श्री श्रीनिधि बीटी एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा ने तुरंत मौके पर पहुंच कर स्थिति एवं तैयारियों का जायजा लिया एवं थर्मल प्रशासन को सुरक्षा हेतु निर्देशित किया। माॅकड्रील के तहत् बाॅयलर में विस्फोट के बाद की स्थिति पर काबू पाने के लिए सर्च एवं 2 कार्मिकों का रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही थर्मल में उपलब्ध साधनों स्प्रींकलर सिस्टम,फायर हीडन सिस्टम,फायर ब्रीगेड से नियंत्रण का प्रयास किया गया। थर्मल के कंट्रोल रूम से सभी को दिशा निर्देशित किया, मौके पर थर्मल प्लांट के सेफ्टी हेड, इन्सिडेंट कंट्रोलर एवं फायर सेफ्टी ने स्थिति को काबू करने हेतु निर्देश दिये।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सोनी, वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर श्री मुनेश मीणा, थानाधिकारी थाना कोतवाली, निहालगंज, सदर धौलपुर, यातायात प्रभारी मौके पर मय जाब्ता के सूचना मिलते ही पहुंचे| एंबुलेंस 108, एंबुलेंस, प्रदूषण विभाग धौलपुर, अग्निशमन धौलपुर, जीआरपी एवं अन्य ने पहुंच कर सुरक्षा बंदोबस्त में अपनी सक्रिय भूमिका निभायी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने माॅक ड्रील को सराहनीय एंव सफल बताते हुए, किसी भी आपदा की स्थिति में उद्योग तत्परता से प्रबंधन एंव बचाव राहत के कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!