जिला महिला संगठन खंडेलवाल वैश्य समाज का युवक- युवती परिचय सम्मेलन हुआ आयोजित,148 युवक युवतियों ने मंच पर आकर दिया परिचय

भरतपुर 5 अगस्त

जिला महिला संगठन खंडेलवाल वैश्य समाज का युवक- युवती परिचय सम्मेलन हुआ आयोजित,148 युवक युवतियों ने मंच पर आकर दिया परिचय

भरतपुर. जिला खण्डेलवाल वैश्य समाज भरतपुर-डीग के सानिध्य में जिला महिला संगठन द्वारा आयोजित खण्डेलवाल वैश्य समाज के विवाह योग्य युवक, युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन आज यू.आई.टी. ऑडिटोरियम में निदेशक समृद्ध भारत संस्थान सीताराम गुप्ता द्वारा संत सुन्दरदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। परिचय सम्मेलन में कुल मिलाकर 148 युवक, युवतियों ने अपना मंच पर आकर परिचय दिया। इसमें राजस्थान सहित हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, बैंगलोर आदि प्रदेशों के युवक, युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश माठा, कुम्हेर अध्यक्ष कैलाश नाटानी, नदबई अध्यक्ष उमेश पाटौदिया, सीकरी अध्यक्ष बृजेश, कांमा अध्यक्ष बृजेश, महिला संगठन इकाई अध्यक्ष कुम्हेर सीमा मेठी, जुरहरा अध्यक्ष संतोष भौरया, गोपालगढ़ अध्यक्ष सीमा गुप्ता, सीकरी अध्यक्ष प्रभा गुप्ता, नगर अध्यक्ष राधा खण्डेलवाल, नदबई अध्यक्ष नूतन मेठी, जनूथर अध्यक्ष सरोज माठा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!