जिले की कार्ययोजना में होती है सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका- किशन चंद शर्मा

जिले की कार्ययोजना में होती है सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका- किशन चंद शर्मा

भाजपा की करिश्मा त्यागी निर्विरोध चुनी गई जिला आयोजना समिति सदस्य।

धौलपुर । जिला आयोजना समिति के गठन के लिये परिषद सदस्य के पद पर करिश्मा त्यागी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला योजना समिति का प्रत्याशी बनाया गया चुनाव प्रक्रिया के तहत करिश्मा त्यागी को निर्विरोध जिला योजना समिति सदस्य निर्वाचित किया गया। श्रीमती त्यागी के निर्वाचन पर जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा एवं पार्टी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित आयोजना समिति सदस्य करिश्मा त्यागी का स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम में श्रीमती त्यागी एवं उनके पति हेमंत त्यागी का माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। त्यागी के निर्वाचन पर पूर्व जिला प्रमुख किशन चंद शर्मा ने कहा के जिला आयोजना समिति में भारतीय जनता पार्टी की जिला परिषद सदस्य करिश्मा त्यागी के निर्वाचन से पार्टी को मजबूती मिलेगी और जिले की कार्य योजनाओं में पार्टी की आवाज को मजबूती के साथ रखने का अवसर मिलेगा। जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने ताकि पंचायत राज संस्थाओं की मजबूती से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास संभव होता है और इसके प्रयास सक्रिय सदस्यों द्वारा ही किए जाते हैं उनमें श्रीमती त्यागी अपना स्थान बनाऐंगी। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख पंडित किशन चंद शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद जितेंद्र सिंह रजौरिया, पूर्व विधायक जिला महामंत्री सुखराम कोली, जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, पंडित हरी निवास शर्मा,नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष कूक्कू शर्मा, जयवीर सिंह पोसवाल,पूर्व मीडिया प्रभारी विजय त्यागी, मुकेश सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सगीर खान, नंदकिशोर शुक्ला, मनोज कुमार शर्मा, चंद्रमोहन त्रिवेदी, मुकेश राना सहित पर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
नरेश शर्मा
ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!