पंकज राठौर
बारां
-जिले में आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 एक पारी में आयोजित की जाएगी। इसके लिए बारां शहर में 5 ओर अंता 2 समेत जिले में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
बारां जिले में परीक्षा केंद्रों पर कुल 2304 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों को ओरिजिनल आईडी (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट) साथ लाना अनिवार्य है। केवल पारदर्शी पानी की बोतल की अनुमति है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल और ब्लूटूथ डिवाइस प्रतिबंधित हैं। भारी कपड़े, लंबी आस्तीन की शर्ट, जूते और आभूषण पहनकर आने की अनुमति नहीं है। सांस्कृतिक पारंपरिक पोशाक वाले छात्रों को दोपहर 12:30 बजे से एक घंटा पहले पहुंचना होगा। एएसपी राजेश चौधरी ओर एडीएम दिवांशु शर्मा ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। डेढ़ बजे से प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। साथ ही जैमर भी लगाए गए है।