जेबीकेएसएस किसी जाति धर्म, कला संस्कृति व कलाकारों का नही करती विरोध स्थानीयता की बढ़ावा दिलाने का करती है प्रयास : कृष्णा यादव
R9 भारत जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll
बरही विधानसभा के जेबीकेएसएस नेता कृष्णा यादव ने सूर्यकुण्ड महोत्सव के दौरान खेसारीलाल यादव के प्रोग्राम रद्द होने के विषय पर उपजे विवाद में सफाई देते हुए प्रेस बयान जारी कर कहा की जेबीकेएसएस किसी जाति,धर्म, संस्कृति, कला एवं कलाकारों का विरोध नही करता, जेबीकेएसएस मात्र स्थानीयता को बढ़ावा देने का प्रयास करती है, एवं सरकार के गलत नीतियों का विरोध कर रही है जो झारखंड एवं झारखंड वासियों के हक अधिकार के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। कहा की वर्तमान में सूर्यकुण्ड धाम में आयोजित सूर्यकुण्ड महोत्सव में भोजपुरी गायक खेसारीलाल यादव का प्रोग्राम रद्द होने में जेबीकेएसएस के कार्यकर्ताओं का कोई हाथ नहीं है, यह मात्र मातोत्सव के व्यवस्थापको की लापरवाही का उदाहरण है की यह कार्यक्रम स्थगित कराया गया, साथ ही कहा की किसी के व्यक्तिगत विचार एवं बात को ईशु बना कर कार्यक्रम स्थगित करना किसी तरह उचित नहीं है, उतने बड़े महोत्सव के आयोजकों को इतना छोटा सा बात पर इतना बड़ा कदम उठा लेना समझ से परे है, आम जनता को इस ओर सोचने की आवश्यकता है। उन्होंने अंत में कहा की जेबीकेएसएस झारखंड एवं झारखंड वासियों को पहचान, हक एवं सम्मान दिलाने को संकल्पित है अन्य किसी विवादो में पड़ना हमारा काम नही है, हम सभी जाति धर्म, संस्कृति एवं कला का सम्मान करते है।