लोकेशन बांदा
रिपोर्ट शिवाविलाश शर्मा
बिग ब्रेकिंग
बांदा।

ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर आयोजन समिति ने बैठक कर रूपरेखा तैयारी की और 9 जनवरी से अंतर राज्यीय टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया है।
ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी के लिए श्री जेपी शर्मा इंटर कालेज बबेरू के ग्राउंड में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर चर्चा की गई और जिम्मेदारी सभी को दी गई। टूर्नामेंट में कई प्रदेशों की टीमों को आमंत्रित किया गया है। विगत वर्ष से इस वर्ष और बेहतर टूर्नामेंट कराने को लेकर आयोजन समिति इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब बबेरू तैयारी प्रारंभ कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने श्री जेपी शर्मा इंटर कालेज बबेरू के ग्राउंड का निरीक्षण कर बेहतर से बेहतर क्रिकेट टूर्नामेंट कराने की बात कही। बैठक में महेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र साहिल, शिवशंकर सिंह, प्रदीप पटेल, विनोद द्विवेदी, अनूप विश्वकर्मा, पंकज द्विवेदी, कमलेश विश्वकर्मा, पंकज सिंह, अनिल गर्ग, सोहन सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।