BIG BREAKING CHATRA
झारखंड-बिहार पुलिस का सिर दर्द ईनामी कैलू पासवान गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
चतरा : झारखंड-बिहार का कुख्यात कैलू पासवान गिरोह के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 50 हजार का इनामी सरगना कैलू पासवान गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद। एसपी राकेश रंजन द्वारा गठित चतरा पुलिस की स्पेशल टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार। बिहार पुलिस ने कैलू पर कर रखा था 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा। पूछताछ के दौरान कैलू ने पुलिस के समक्ष उगले कई राज, कैलू के संरक्षक कई सफेदपोश पुलिसिया रडार पर। बिहार के औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर स्थित बैंक से 65 लाख की लूट समेत झारखंड-बिहार के कई जिलों में हुए हत्याकांडों व अन्य आपराधिक कांडों का था वांक्षित, पुलिस खंगाल रही क्राईम रिकार्ड। मामले को लेकर आज पुलिस अधीक्षक कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस। कैलू गिरोह बनाकर झारखंड-बिहार में दे रहा था छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम, दो राज्यों के पुलिस के लिए बन चुका था सिरदर्द। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर।