टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार पेड से टकराई, कार सवार दो युवक घायल
बयाना। बयाना भरतपुर स्टेट हाइवे पर आज टायर फटने से बेकाबू हुई कार सडक किनारे पेड से जा टकराई जिससे कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला आरबीएम अस्पताल भरतपुर रैफर किया गया है। यह हादसा बयाना भरतपुर स्टेट हाइवे पर स्थित गांव सालाबाद के पास तब हुआ। जब यह दोनों युवक अपनी कार से भरतपुर की ओर से बयाना की ओर आ रहे थे। घायल युवक भरतपुर निवासी गुरदीप सरदार पुत्र गुरूनाम व सुमित नारंग पुत्र हरबंस नारंग बताए है। घायल युवकों को ग्रामीणों की मदद से कार में से निकालकर दूसरे वाहन से बयाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया था। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों की माने तो दुर्घटना के वक्त इन्होने सीटबैल्ट नही बांध रखी बताई। अगर सीटबैल्ट बांध रखी होती तो शायद दोनों को इतनी गहरी चोटें नही आई होती। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।