ट्रांसफार्मरों से कॉपर बाइंडिंग और तेल चोरी कर चोरों ने डिस्कॉम का करीब पौने दो लाख रुपए का हुआ नुकसान

भरतपुर 3 अगस्त

ट्रांसफार्मरों से कॉपर बाइंडिंग और तेल चोरी कर चोरों ने डिस्कॉम का करीब पौने दो लाख रुपए का हुआ नुकसान

भरतपुर। बयाना सदर थाना इलाके में पिछले 2 दिन में चोरों द्वारा अलग-अलग स्थानों से दो ट्रांसफार्मरों से कॉपर बाइंडिंग और तेल चोरी कर ले जाने से डिस्कॉम को करीब पौने दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। डिस्कॉम बागरैन जीएसएस के जेईएन लोकेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चोर देव धर्मशाला के पास लगे घरेलू कनेक्शनों के 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से कॉपर बाइंडिंग और तेल चोरी कर ले गए। इससे ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 20 घरों की बिजली भी गुल हो गई है। वहीं डिस्कॉम को भी करीब 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसी तरह बीरमपुरा जीएसएस के जेईएन ओम निवास ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चोर बीरमपुरा के रिलायंस टावर पर लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से कॉपर बाइंडिंग और तेल चोरी कर ले गए। इससे विभाग को करीब 85 हजार का नुकसान हो गया। डिस्कॉम एक्सईएन विवेक शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मरों से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे सुचारु बिजली आपूर्ति में भी बाधा आ रही है। सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल लालसिंह सैनी ने बताया कि डिस्कॉम जेईएन की रिपोर्ट पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!