डंडा थाना परिसर मे होली एवं गुड़गुड़वा मेला को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित।
डंडा से चंदन कुमार की रिपोर्ट।
डंडा ( गढ़वा): गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डंडा थाना परिसर में रविवार की शाम रंगों की त्योहार होली और मेला को ले शांति समिती की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रशासन के द्वारा होली महापर्व, गुड़गुड़वा मेला व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए स्थानीय जनप्रतिंधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।

शांति समिती बैठक की अध्यक्षता कर रहे डंडा थाना प्रभारी अविनाश राज ने कहा कि होली पर्व एवं गुड़गुड़वा मेला के साथ साथ लोकसभा चुनाव हेतू आचार संहिता भी लग गई है इसलिए त्योहार पर किसी भी तरह का आयोजन प्रशासन की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए करें। उन्होंने यह भी कहा कि होलिका दहन निर्धारित स्थल पर ही हो इस पर डंडा प्रखंड के तीनों पंचायत के मुखिया तथा अन्य गणमान्य लोगों से कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में शांति पूर्वक होली मानने की तैयारी को लेकर देख लें। यदि कही कोई समस्या हो तो समय रहते डंडा पुलिस को अवगत कराएं, ताकि उसका समाधान हों सके। आगे यह निर्देशित किया कि शराब सेवन पर प्रतिबंधित हो, जबकि सोशल मीडिया के द्वारा त्योहार तथा आम चुनाव मे अफ़वाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी। वहीं गुड़गुड़वा मेला को लेकर कई दिशा निर्देश दी गई, साफ सफाई अनुशासन तथा शांति व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया, सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दिया गया की अन्यत्र तरीके से दुकान न लगाएं और गंदगी न फैलाएं अपना अपना डस्टबिन का प्रयोग करें। जबकि मेला मे हुड़दंगियों पर विशेष नज़र रहेगी।
शान्ति समिति बैठक में एएसआई साहेब कुमार झा, मुंशी नागेंद्र दुबे, जय प्रकाश नारायण, हवलदार सुरेंद्र राम, विधायक प्रतिनिधि डंडा कामेश्वर चौधरी, गढ़वा विधानसभा प्रत्याशी मंदीप मल्लाह, गढ़वा जिला अध्यक्ष वीआईपी सरोज चौधरी, मण्डल अध्यक्ष बीजेपी लखन चौधरी,डंडा मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार चौधरी, उप प्रमुख नंदू चौधरी,छप्परदगा मुखिया प्रतिनिधि जद्दू चौधरी , BDC बहादुर चौधरी, उप मुखिया कमलेश चौरसिया, पूर्व मुखिया छोटन विश्वकर्मा, नंदू चौधरी,अमर प्रसाद गुप्ता, मनोज चौधरी, सुनील कुमार गुप्ता शिक्षक दशरथ ठाकुर ,कुंदन कुमार तथा अन्य गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।