डीएम ने तरबगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण कर, बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को खाद्य सामग्री, भोजन आदि का वितरण किया….

डीएम ने तरबगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण कर, बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को खाद्य सामग्री, भोजन आदि का वितरण किया

 

आज गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने तहसील तरबगंज अंतर्गत विकासखंड तरबगंज व विकासखंड बेलसर में बाढ़ से प्रभावित ग्राम ब्यौदा उपराहर माझा, अइली परसौली, दुल्लापुर सहित कई गावों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनको खाद्य सामग्री, भोजन आदि का वितरण कराया। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित ग्रामों में महिलाओं को करवा चौथ की सामग्री भी वितरण कराया गया। वहां पर उपस्थित एडीएम सुरेश कुमार सोनी,उप जिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, तहसीलदार पुष्कर मिश्रा लेखपाल अंकित वर्मा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी गांवों का बराबर निरीक्षण करते रहें ताकि बाढ़ से किसी भी ग्रामीणों को कोई दिक्कत न होने पाये, तथा सभी बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को खाने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, दवा आदि की व्यवस्थाएं समय से कराना सुनिश्चित करें।

सूरज श्रीवास्तव R9 भारत तरबगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!