डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल,धमार बस स्टैंड, पुरानी पुलिस लाइन,मौलाबाग आरा,में विज्ञान प्रदर्शनी कराई गई

डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल,धमार बस स्टैंड, पुरानी पुलिस लाइन,मौलाबाग आरा,में विज्ञान प्रदर्शनी कराई गई

 

 

जिसमें नमस्ते बिहार तथा लेट्स इंस्पायर बिहार मुख्य संयोजक श्री विकास वैभव आईपीएस (आईजी) का भव्य स्वागत बच्चों ने परेड बैंड के साथ तथा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति देकर किया। विद्यालय में लेट इंस्पायर बिहार के तहत बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन वर्तमान आईजी ने किया तथा बच्चों को प्रेरित किया स्वयं आईआईटी कानपुर से 2001 में इंजीनियरिंग करके बगहा एसपी रहकर मिनी चंबल रोहतास तथा दिनारा को यूनिवर्सिटी आफ क्राइम कहे जाने वाले गढ़ को आतंक से मुक्त कराया एवं रोहतासगढ़ किले को मुक्त कराया वहां पहली बार तिरंगा फहराया गया। विद्यालय के निदेशक अंकुर आनंद वर्मा ने उनका स्वागत वीर कुंवर सिंह की प्रतीक चिन्ह तलवार देकर तथा अंग वस्त्र देकर किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों तथा बच्चों ने उनको विज्ञान प्रदर्शनी की झांकियां दिखलाई। विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया गया कि रोड एक्सीडेंट को कैसे बचाया जा सकता है और वेस्ट मटेरियल से बिजली कैसे उत्पन्न की जा सकती है तथा वाटर रीसाइकिल के बारे में बच्चों ने बताया इसी कड़ी में भू से आए मिस्टर मनोहर कुमार ने साइंस शो किया जिसमें कई तरह के साइंस की कलाओं को उन्होंने प्रदर्शित किया।श्री विकास वैभव ने कहा कि भोजपुर योद्धाओं का भूमि है। यहां वीर कुंवर सिंह श्री वशिष्ठ नारायण सिंह गणितज्ञ जैसे महान वीर सपूत जन्म लिए और बिहार की भूमि को अब और भी विकसित करने का लक्ष्य लेकर मैं लेट इंस्पायर बिहार को लेकर चला हूं जिसमें युवाओं की भूमिका अहम है और 21 तारीख को महाराजा कॉलेज में होने वाले बृहद संवाद में मैं सभी आरा वासियों को युवाओं को प्रेरित करना चाहता हूं। आप सभी 21 तारीख को आए और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। विद्यालय के संस्थापक श्री सच्चिदानंद वर्मा ने सभी आगत अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की निदेशक दिव्या प्रधान ने किया। विद्यालय के बाद विकास वैभव सर्किट हाउस आर में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें सभी भोजपुर वासियों को 21 जनवरी को महाराजा कॉलेज में नमस्ते बिहार को सफल बनाने के लिए आने का नेवता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!