Riport By-चन्दन कुमार
जन वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाला अनाज लाभुकों तक नहीं पहुंच रहा है। अनाज वितरण में धांधली हो रही है तभी तो लाभुक अक्सर शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचते हैं। हर महीनों का राशन में कटौती कर दिए जाने की शिकायत करते हैं। इसी तरह की शिकायत प्रतापपुर प्रखंड के मरका गांव से आया है। जहा गांव के दर्जनों लाभुकों ने इसकी शिकायत बीडीओ व एमओ से की है।
बताया कि बीते माह राशन नहीं दिया गया। ग्रामीण मोहन यादव, अखलेश यादव, सीताराम यादव, विजय यादव, विशुनदेव यादव, कपिल कुमार, सतेंद्र कुमार, गोदावरी देवी, पिंकी देवी, विनोद ठाकुर, रीना देवी, इंद्रदेव कुमार, दीपक ठाकुर, संगीता देवी, सोनी देवी, रमन यादव, भोला यादव साहित अन्य लाभुकों ने बताया कि पीडीएस दुकानदार सीबू यादव द्वारा उन्हें अनाज कम दिया जाता है।

आवेदन में बताया है कि उन्हें अब तक हर महीने का राशन में एक kg राशन कटौती करके दिया गया है। लगातार राशन वितरण में धांधली की जा रही है। राशन मांगने पर डीलर द्वारा यह कहा जाता है कि जहां जाना है वहां जाओ हम तुम्हें अनाज 4 kg ही देंगे। शिकायत करने पर जांच के नाम पर खानापूर्ति होती है। बीडीओ ने आवेदन के आलोक में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लाभुकों ने एमओ से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
एमओ ने बताया कि सरकार द्वारा निशुल्क एवं निर्धारित मूल्य पर गरीब लोगों को राशन उपलब्ध कराया जाना है, इसमें लापरवाही ठीक नहीं है। एमओ ने मामले को लेकर अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वही डीलर सीबू यादव का कहना है कि प्रत्येक माह अनाज का वितरण करते हैं। ग्रामीणों को बहकाकर कुछ लोग शिकायत कराते हैं।