पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ बारां 6/08/2024
डॉक्टर दम्पती से लाखों की लूट मामले में फरार तीन और आरोपी गिरफ्तार, निकाली बारात
बारां, 5 अगस्त शहर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल के सामने बुजुर्ग डॉक्टर दम्पती के घर लाखों की लूट के मामले में फरार तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस ने शहर में परेड कराते हुए बारात भी निकाली जिसे देखने लोगो का हुजूम इकठ्ठा हो गया।
बता दें कि दो आरोपी दिनेश गोस्वामी और अजय बैरवा को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जो फिलहाल रिमांड पर हैं। इनके कब्जे से 2 लाख 68 हजार की राशि बरामद की है।वारदात में शामिल एक आरोपी इटावा (कोटा) निवासी राजवीर फरार है।
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर दम्पती के मामले में फरार तीन और आरोपियों को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि वारदात को अंजाम देने के लिए हाड़ौती के तीन जिलों बारां, कोटा, बूंदी की टीम बनाई थी। बारां एसपी राजकुमार चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डीएसटी, कोतवाली, साइबर सेल की टीमों ने रविवार को आरोपी भरत गोस्वामी (35) निवासी बूंदी गैण्डोली थाना क्षेत्र के करवाला की झोपडिय़ां गांव हाल मुकाम कापरेन, रणजीत गोस्वामी (29) निवासी केशवरायपाटन के इसारदा हाल मुकाम सुल्तानपुर, रुपचन्द नायक (35) निवासी हनुवंतखेड़ा को गिरफ्तार किया। जो डॉक्टर दम्पती के यहां चौकीदार, ड्राइवर का काम करता है। इससे पहले दिनेश गोस्वामी (34) निवासी चरीघाट रोड बारां को गिरफ्तार किया था जो डॉ. एसके अग्रवाल के मेडिकल को संभालता था। अजय बैरवा (22) चन्द्रावला थाना दीगोद (कोटा ग्रामीण) का है। जो वर्तमान में कापरेन में बोरदा बाइपास पर रहता है। एक आरोपी राजवीर इटावा (कोटा) की तलाश की जा रही है।