मुकेश गोस्वामी कोडरमा
डोमचांच प्रखंड प्रमुख बने सत्यनारायण यादव वहीं उप प्रमुख बनीं नेहा कुमारी
कोडरमा जिला अंतर्गत डोमचांच प्रखंड हेतु प्रखंड प्रमुख पद पर सत्यनारायण यादव निर्वाचित हुयें। प्रखंड प्रमुख पद के लिए सतनारायण यादव और राजू यादव उम्मीदवार थे। प्रखंड सभागार में हुये मतदान मे सतनारायण यादव को 14 तथा राजू यादव को 08 मत प्राप्त हुये। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने डोमचांच प्रखंड के नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख सतनारायण यादव को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त डोमचांच प्रखंड के उप प्रखंड प्रमुख पद के लिए नेहा कुमारी निर्वाचित हुये। वहीं प्रखंड उप प्रमुख पद के दावेदारी के लिए कुल तीन उम्मीदवार सामने आए खरखार पंचायत से नेहा कुमारी और मधुबन पंचायत से नीलम कुमारी व मसमोहना 2 से सुबास प्रसाद उम्मीदवार थे। प्रखंड सभागार में हुये मतदान मे नेहा कुमारी को 16 वहीं नीलम कुमारी को 05 मत व सुभाष प्रसाद को 01 मत प्राप्त हुये। वहीं निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने नव निर्वाचित प्रखंड उप प्रमुख नेहा कुमारी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। मौके पर अंचलाधिकारी मां देव प्रिया मुख्य रूप से मौजूद थीं। डोमचांच प्रखंड प्रमुख सत नारायण यादव बनने पर प्रखंड प्रदेश परिसर में कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी बधाई देने वालों में रोहित मेहता जिप अध्यक्ष रामधन यादव पूर्व मुखिया सुरेश कुमार, प्रदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, गुड्डू यादव, किशोर यादव, रघु कुमार, के साथ अन्य मौजूद रहें।