तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगरपालिका क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है, नगर पालिका अध्यक्ष लेमिच्छा गुरु डहरिया के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 13 में 21 लाख रुपयों की लागत से बनने वाले सीसी सड़क निर्माण के लिए

R9 भारत निखिल वाधवा संवाददता तिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगरपालिका क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है, नगर पालिका अध्यक्ष लेमिच्छा गुरु डहरिया के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 13 में 21 लाख रुपयों की लागत से बनने वाले सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। वही वार्ड 6 में 12 लाख 60 हजार रुपयों की लागत से बनने वाले सीसी सड़क निर्माण के लिए पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर धर्मगुरु खुशवंत साहेब, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवा दास टण्डन, वरिष्ठ कांग्रेसी हीरानंद हरीरमानी, सभापति लक्ष्मीनारायण वर्मा, पार्षद राजकुमार गेंडरे, एल्डरमैन संजय दुबे, प्रकाश मेघानी, जीतू माधवानी, विजय सोनू मारखण्डेय, राजेश जेठवानी, दिनेश सोनी, मोती राम ज्ञानचंदानी, विवेक अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।

वही नगर पालिका अध्यक्ष लेमिच्छा गुरु डहरिया ने चर्चा करते हुए कहा कि पालिका छेत्र में बिना भेदभाव किए विकास कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वार्ड 13 व 6 भाजपा पार्षदों के वार्ड है जहाँ लाखों रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!