तुमान गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में फैली सनसनी

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
तुमान गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में फैली सनसनी
तुमान// उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तुमान गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान श्याम पटेल (उम्र 26 वर्ष), पिता लच्छी राम पटेल के रूप में हुई है, जो तुमान गांव का ही निवासी था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम पटेल कल सुबह से ही घर से लापता था। परिजन और गांव वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान खेतों की तरफ एक किसान ने गांव के खेतों के पास एक महुआ पेड़ पर युवक को फांसी के फंदे पर लटकता देखा और तुरंत इसकी सूचना गांव वालों को दी।
घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी है।
फिलहाल, युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!