तेज बारिश में वोट के प्रति मतदाता दिखा रहे उत्साह।

तेज बारिश में वोट के प्रति मतदाता दिखा रहे उत्साह।

इदरीश विरानी संवाददाता

दामजीपुरा/भीमपुर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव को लेकर तेज बारिश में मतदाताओ का उत्साह देखने को मिल रहा है।

महिलाएं भी तेज बारिश में छाता लेकर अपने अधिकार के प्रति पीछे नहीं हट रही हैं।

बिजली नहीं होने से अधिकारी भी परेशान नजर आ रहे हैं।

वही ग्राम पंचायत मोहटा के ग्राम पाटन के मतदाता को तेज बारिश में चार किमी का सफर तय करके चिमईपुर वोटिंग के जाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि यहा पाटन में 180 मतदाता है यहां पर मतदान केंद्र होना चाहिए था। यहां पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत थी।

प्रात: 7 बजे से प्रारंभ हुए
मतदान के दौरान से ही युवाओं, बुजुर्गों सहित महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी मतदान करने और योग्य ग्राम सरकार चुनने की ललक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। मतदान को लेकर वृद्धों को जहां युवा सहारा मतदान केंद्र तक लाते दिखाई दिए। वहीं मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्था से मतदाता भी संतुष्ट दिखाई दिए।

घूमते रही मोबाइल टीम

शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस मोबाइल वाहन लगातार निरीक्षण करते रही। इसके अलावा आला अधिकारी भी सतत् मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए नजर आए। मतदान केंद्रों पर भी पुलिस की चौक चौबंध व्यवस्था की गई थी। वहीं बारिश से मतदाताओं को भीगने से बचाने के लिए टेंट आदि भी लगाए गए थे।

वोट डालने में कोई भी नहीं रहा पीछे

मतदान कर अपनी पसंद की ग्राम सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में कितना अधिक उत्साह था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ऐसे वृद्ध जिन्हें सहारे की आवश्यकता थी वह अपने-अपने रिश्तेदारों की ऊंगली पकडक़र मतदान केंद्र तक पहुंचे।

सोशल मीडिया पर डालते रहे फोटो

बड़े-बुजुर्गों ने मतदान किया ही विशेषकर शुक्रवार को युवाओं में मतदान करने का क्रेज बढ़चढक़र दिखाई दिया। युवक-युवतियों द्वारा वोट डालने के बाद अमिट स्याही लगी वाली ऊंगली दिखाते हुए जहां सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डाली जा रही थी। वहीं गु्रप फोटो भी युवाओं द्वारा खूब खिंचवाई गई और उसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!