तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

भरतपुर 22 अगस्त

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

भरतपुर.जिले के कस्बा नदबई स्थित कुम्हेर सड़क मार्ग पर स्थित एक निजी स्कूल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह गांव भटावली निवासी हरेंद्र (19) पुत्र दलपत अपने परिचित को छोड़ने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान नदबई-कुम्हेर सड़क मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास उसकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल को अपनी निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक के पैर, सिर और हाथ में चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। इस बीच, कार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!