त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियो को समय से पूर्ण करेः-कलेक्टर

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय

त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियो को समय से पूर्ण करेः-कलेक्टर

सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकातयो को दो दिवस मे शत प्रतिशत करे निराकरणः-राजीव रंजन मीना

सिंगरौली 20 दिसम्बर 2021

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम के तहत सभी कार्य समयबंद्ध तरीके से पूर्ण किये जाये। तथा निर्वाचन हेतु नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियो का निर्धारित समय में प्रशिक्षण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रक्रिया का कैलेण्डर तैयार करे जिसमें जिसके तहत निर्धारित तिथियो पर कार्यो को पूर्ण किया जा सके उक्त आशय के निर्देश समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा उपस्थित अधिकारियो को दिया गया।
कलेक्टर ने त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय सारणी के तहत किये गये कार्यो के संबंध में विस्तार पूर्वक उप जिला निर्वाचन अधिकारी से जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि सभी जोनल अधिकारी सेक्टर, अधिकारी अपने अपने क्षेत्रो का भ्रमण कर मतदान केन्द्रो सहित पहुच मार्गो एवं आवश्यक व्यवस्थाओ की जानकारी तैयार कर प्रस्तुत करे। उन्होने निर्वाचन हेतु नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियो का प्रशिक्षण चरणबंद्ध तिथियो में ब्लाकवार कराये जाने का निर्देश दिया।उन्होने उपखण्ड अधिकारियो को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिया कि न्यायालयो में लंबित प्रकरणो का निराकरण समय पर किया जाये।
कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतो के निराकरण करने की जानकारी विभागवार लेने के पश्चात विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिये कि दो दिवस के अंदर लंबित शिकायतो का शत प्रतिशत निराकरण कर अवगत कराये। उन्होने कहा कि कुछ विभागो द्वारा समय पर शिकायतो का निराकण नही करने पर प्रदेश स्तर पर जिले की रैकिंग मे कमी दर्ज की जाती है। उन्होने आगामी कलेक्टर कमिश्नर कन्फ्रेस में निर्धारित विंदुओ के संबंध में उपस्थित अधिकारियो को कानून व्यवस्था माफियाओ के विरूद्ध की गई कार्यवाही एवं महिला अपराधो के नियंत्रण के स्थिति की समीक्षा की। उन्होने आयुक्त नगर निगम को नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई के लिए की जा रही गतिविधियो के साथ साथ नगरीय क्षेत्र की सड़को तथा अन्य सभी प्रकार के सड़क मार्गो के संधारण करने के संबंध मे निर्देश दिये। उन्होने सिवेज ट्रिटमेंट की समीक्षा की एवं उपरोक्त कार्यो मे प्रगति लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन सहित धान उपार्जन, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर मे कमी लाने की रणनीति पर चर्चा करने के साथ ही कोविड टीकाकरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश देते हुये की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, बी.पी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, सम्पदा सर्राफ, आयुक्त नगर निगम आर.पी सिंह, अधीक्षण यंत्री विद्युत एसपी तिवारी, खनिज अधिकारी ए.के राय, उपसंचालक कृषि आशीष पाण्डेय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय खेडकर, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. डीपी तिवारी, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता, सहकारिता अधिकारी पी.के मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन.के जैन, डीपीसी आर.के दुबे, एल.डी.एम अमर सिंह सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!