भवानी शंकर राठौर की विशेष रिपोर्ट
थाना अयाना द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण श्री कवींद्र सिंह सागर ने बताया कि दिनांक 1 मार्च 2022 को अयाना के थाना अधिकारी प्रह्लाद सिंह के द्वारा इलाका थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अवैध मादक पदार्थ ,अवैध शराब ,की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अयाना मे गुलाब नगर कच्चा रास्ता नगर के पास अयाना में गश्त के दौरान वृतअधिकारी वृत इटावा के राजेश मलिक के सुपर विजन में थानाधिकारी थाना आयाना प्रह्लाद सिंह को निर्देशित किया कि अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब तस्करी के खिलाफ धरपकड़ के दौरान सघन अभियान चलाकर कार्रवाई करें तो थाना आयाना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाअधिकारी प्रह्लाद सिंह थाना अयाना मय जप्ता के जिसमे महिपाल कानि.1108 कुलदीप 1019 छगनलाल कानि.999,अरुण कानि.1197 ,सुश्री मिथलेश महिला कानि.1128 ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 2 किलो 853 ग्राम मिला जिसे जप्त कर मुलजिम विष्णु नायक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है