प्रेस-नोट, थाना कोलार
स्टेट कोऑर्डिनेटर मध्यप्रदेश भोपाल से साहिल की विशेष रिपोर्ट
MN 8878420082

थाना कोलार पुलिस की गिरफ्त में आई शातिर हाई प्रोफाईल चोर दंपत्ती, वारदात को बंटी-बबली के अंदाज में देते थे अंजाम, नगदी व जेवर समेत 50 लाख रुपये का मशरुका बरामद
➡️टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर संदेही के घर तक के करीबन 50 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरो की फूटेज चेक किये गये तथा संदेही का रूट चार्ट तैयार किया गया।
➡️टीम द्वारा नौकरानी, इलेक्ट्रिशियन व अन्य करीबन 20 लोगों से पूछताछ की गई।
➡️पूछताछ के क्रम में फरियादीया के पारिवारिक मित्र दंपत्ती पर संदेह होने पर उन्हे अभिरक्षा मे लेकर गहन पूछताछ की गई।
➡️करीबन 08 घंटे की लगातार मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई।
➡️सघन पूछताछ एवं सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर उक्त घटना क्रम का खुलासा हुआ।
➡️आरोपियों से चोरी का 50 लाख रूपये का माल किया बरामद।
➡️घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त द्वारा 30 हजार रुपये के नगर ईनाम की घोषणा।
➡️पीड़ित दम्पति ने पुलिस टीम का किया सम्मान
भोपाल: दिनांक 01.06.2023 – शहर में अपराधों की रोकथाम हेतु वाहन चोर, नकबजन, लुटेरो इत्यादि अपराधियों की धरपकड़ के लिये पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिए गए है।
उक्त अनुक्रम मे पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री विजय खत्री व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री महावीर सिंह मुजाल्दे, सहायक पुलिस आयुक्त श्री सुरेश दमाले के मार्गदर्शन थाना कोलार रोड पुलिस ने हाईप्रोफाईल चोर दम्पत्ती को गिरफ्तार कर करीब 50 लाख रुपये का मशरुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरणः- दिनांक 29/05/23 को फरियादी जितेन्द्र सिंह पिता श्री रामसिंह परमार उम्र 31 वर्ष निवासी-राजपूत काँलोनी हरपालपुर थाना हरपालपुर जिला -छत्तरपुर (म.प्र.) हाल- ए.आर.- 27 राजहर्ष काँलोनी कोलार रोड. भोपाल ने उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मैं उपरोक्त लिखाये पते पर रहता हूँ तथा मैं कन्ट्रक्शन का कार्य करता हूँ। दिनांक 25/05/2023 को दिल्ली गया था घर पर मेरी पत्नी तथा भतीजी व 02 मह का बेटा थे आज दिनांक 29/05/2023 को समय 3.15 बजे करीब घर आया तो घर मैं रखी अलमारी के अंदर सेफ लाँकर रखा था जिसमें नगदी तथा मेरी पत्नी के सोने के गहने थे आज चैक किया तो सेफ लाँकर अलमारी में नहीं था मेरी अनुपस्थिति के दौरान मेरी पत्नी 26/05/2023 को समय दिन में 11.00 बजे अपनी सहेली जया राय के घर गई थी जो शाम को लगभग 07.30 बजे घर वापस आई । घर के अंदर लगे सारे ताले सुरक्षित है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के तालो की नकली चाबी बना कर ताला खोलकर घर में आलमारी के अंदर रखा सेफ लाँकर चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर अप.क्रमांक 379/23 धारा 454,380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन में फरियादी द्वारा चोरी गया मशरूका के संबंध मे अपने बयान मे बताया कि नगदी एवं सोने के जेवरात मिलाकर कुल करीबन 50 लाख रूपये की चारी हुई है। फूटेज एवं पूछताछ की पुष्टि के क्रम मे ज्ञात हुआ कि उक्त घटना फरियादी के पारिवारिक मित्र रूपेश राय के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फरियादी से दोस्ती कर विश्वास मे लेकर अपनी पत्नी जय लक्ष्मी राय उर्फ रेखा के माध्यम से फरियादी जीतेन्द्र सिंह की अनुपस्थिति मे उसकी पत्नी रागिनी सिंह को अपने घर मे आमंत्रित किया तथा उसे लंच कराया तथा और बाद मे घर मे अपने बच्चो के साथ व्यस्त कर बाजार से सामान खरीदने के बहाने रागिनी सिंह के पर्स से उसके घर की चाबी लेकर अपनी महरून रंग की एक्टीवा स्कूटर से रागिनी के घर जाकर आलमारी से उसका सेफ अपने घर ले आई और वापस रागिनी के साथ बातचीत मे व्यस्त हो गई और उसे आशंका न हो।
रागिनी के जाने के बाद अपनी बेटी (नाबालिग) की मदद से सेफ को तोडा और सामान निकालकर अमरनाथ रोड के पास फेक दिया। आरोपिया जयलक्ष्मी उर्फ रेखा को आशंका होने पर कि पुलिस मेरे से पूछताछ कर रही है ने चोरी का सारा सामान गेहू की बोरी मे रख दिया जिससे अगर पुलिस तलाशी भी ले तो शक न हो।
जप्त मसरूका-
गले का एक रानी हार 20 तोले वजनी, एक मंगलसूत्र 03 तोले, एक सोने की चेन 02 तोला, एक फ्लावर रिंग 01 तौला, चार सोने के कंगन 08 तौला, दो नग ईयररिंग 02 तोले की कीमत करीबन 3300000 एवं नगद 1718000 कुल किमती करीबन 5018000 (पचास लाख अट्टारह हजार) एवं वारदात मे प्रयुक्त महरून कलर की एक्टीवा स्कूटर
वारदात का तरीका- आरोपी दंपत्ती द्वारा ऐसे परिवार को टारगेट किया जाता था जोकि जिसमे पति अकसर काम के सिलसिले मे बाहर रहते है तथा घर पर नगदी व रूपये तथा सोने के जेवरात अधिक मात्रा मे रखते है ऐसे दंपत्ती को भरोसे मे लेकर उनसे मेलजोल बढाकर वारदात को अंजाम देते है । उक्त घटना मे आरोपी दंपत्ती की गिरफ्तारी के पश्चात कालोनी के अन्य पीडित परिवार द्वारा भी आशंका जाहिर की जा रही है कि उनके घरो मे जो चोरी हुई है वह उनके द्वारा की गई है लेकिन आपसी संबंध बिगडने एवं छोटी रकम होने के कारण कभी पुलिस मे शिकायत नही किये है इस संबंध मे रहवासियो ने पृथक से आवेदन देने की बात कही है ।
गिरफ्तार आरोपी-
1. रूपेश राय पिता लालजी प्रसाद राय उम्र 47 साल निवासी पेलेस आर्चेड कोलार रोड भोपाल
2. जयलक्ष्मी उर्फ रेखा पति रूपेश राय उम्र 40 साल निवासी सदर।
3. विधि विरोधी बालिका।
पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा घटना का खुलासा करने वाली टीम को 30 हज़ार रुपये के ईनाम की घोषणा की है। पीड़ित दम्पति द्वारा पुलिस टीम का सम्मान किया गया है।
सराहनीय भूमिका-
1. पूछताछ एवं टीम लीड- इंचार्ज थाना प्रभारी उनि जय कुमार सिंह, उनि उपेन्द्र नाथ सिंह, उनि संजय वर्मा एवं प्रआर ऋषि तिवारी।
2. पूछताछ तलाशी- महिला थाना प्रभारी निरी. अंजना धुर्वे एवं उनि गोसिया सिद्दकी थाना चूनाभट्टी, उनि मोना जादौन, आर प्रमोद महिला थाना भोपाल, मप्रआर चमेली पंवार एवं मआर नेहा चैहान।
3. सीसीटीव्ही फूटेज- उनि जसवंत सिंह, प्रआर कुंवर बहादुर, प्रआर पवन पाठक, आर गिर्राज सिंह, आर अनिल जाट एवं आर तारासिंह।
आमजन से अनुरोध- आमजन से अनुरोध है कृपया अपने निवास एवं प्रतिष्ठान पर अधिक से अधिक उच्च क्वालिटी के सीसीटीव्ही केमरे अवश्य लगावे जिससे संपत्ती की सुरक्षा एवं आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके।